भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Heatwave से बचाव हेतु जनसामान्य के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी

जिला आपदा विशेषज्ञ गौतमबुद्धनगर ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के कतिपय जनपदों में हीट वेव/उष्ण लहर/लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त चयनित जनपदों में जनपद गौतमबुद्धनगर को येलो जोन में है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 9 | 2 मिनट पढ़ें
Heatwave  से बचाव हेतु जनसामान्य के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

 Heatwave 

 जिला आपदा विशेषज्ञ गौतमबुद्धनगर ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के कतिपय जनपदों में हीट वेव/उष्ण लहर/लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त चयनित जनपदों में जनपद गौतमबुद्धनगर को येलो जोन में है।

उन्होंने बताया कि जनपद में हीट वेव/उष्ण लहर/लू चलने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस से अपील की जाती है कि कृपया हीट वेव/उष्ण लहर/लू से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा एडवाइजरी के अनुरूप आवश्यक सावधानियां बरतें।


  • * तेज धूप में बाहर निकलने से बचें- खासकर दोपहर 12 से 3 बजे तक।
    * सिर और शरीर को ढकें- टोपी, गमछा या छाता का जरूर इस्तेमाल करें।
    * खूब पानी और तरल पदार्थ पियें- शरीर को हाइड्रेड रखने के लिए दिनभर खूब सारा पानी पियें, साथ ही ओ०आर०एस०/ शिकंजी / आमपना आदि का सेवन करें विशेषकर बाहर निकलने से पहले और बाद में।
    * हल्के और सूती कपड़े पहने सूती व हल्के रंग के कपड़े पहने जो पसीना सोख सकें और शरीर को ठंडा और आरामदायक रखेंगें।
    * संतुलित आहार लें ताजे फल, सलाद और हल्का भोजन लें। तली-भुनी चीजें और गरिष्ठ भोजन परहेज करें।
    * छायादार या ठंडी जगह पर रहें- जहाँ तक संभव हो पंखा, कूलर या ए०सी० की व्यवस्था वाली जगह पर रहें और बाहर निकलने पर सिर को टोपी, डुपट्टा या छाते से ढकें।
    * खेतों में दोपहर में काम न करें- खेतों में सुबह जल्दी या शाम को काम करें, दोपहर में काम करने से बचें। गमछा या टोपी से सिर और गर्दन ढकें। शरीर में अत्यधिक पसीना, कमजोरी या सिर दर्द होने पर तुरंत छाया वाले स्थान में बैठे।
    * लू लगने के लक्षणों को पहचाने- यदि कमजोरी लगे सिर दर्द हो उल्टी महसूस हो तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आये तो तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें।
    * जानवरों को छाया में बाँधें और उन्हें पर्याप्त पानी पिलायें। अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
    * जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर हीट वेव/लू बचाव हेतु नगर निकायों द्वारा शेल्टर्स होम्स की स्थापना की गई है जिसमें पंखा, कूलर, बैठने की व्यवस्था व पानी की व्यवस्था है। यदि कार्य अत्यन्त आवश्यक हो तो कार्य पर जाने / लौटने के दौरान अत्यधिक गर्मी महसूस कर रहे हों तो इन शेल्टर्स होम्स का उपयोग कर सकते है।
    * किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर संचालित कन्ट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते है।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें