भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida ठंडे मीठे जल की सेवा एवं छबील वितरण कार्यक्रम

Noida सेक्टर-11, नोएडा के सौजन्य से श्री कृष्ण गर्ग एवं श्रीमती सुमन गर्ग के निवास, एच ब्लॉक, सेक्टर-11 में भीषण गर्मी के बीच ठंडे मीठे शरबत एवं छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 10 | 2 मिनट पढ़ें
Noida ठंडे मीठे जल की सेवा एवं छबील वितरण कार्यक्रम

भीषण गर्मी के बीच ठंडे मीठे शरबत एवं छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Noida सेक्टर-11, नोएडा के सौजन्य से श्री कृष्ण गर्ग एवं श्रीमती सुमन गर्ग के निवास, एच ब्लॉक, सेक्टर-11 में भीषण गर्मी के बीच ठंडे मीठे शरबत एवं छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तपती दोपहर में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों तथा स्थानीय नागरिकों को प्रेमपूर्वक ठंडा मीठा जल वितरित किया गया।

यह छबील श्री गुरु अर्जुन देव जी की पावन स्मृति में लगाई गई। इतिहास में वर्णित है कि गुरु महाराज को तपते तवे पर बिठाकर तथा ऊपर से गर्म रेत डालकर शहीद किया गया था। उस कठिन समय में उन का एक श्रद्धालु भक्त  रात के समय गुलाब की पंखुड़ियाँ पीसकर दूध में मिलाकर ठंडा शरबत गुरु महाराज के लिए लाया और विनम्रता से निवेदन किया कि उन्हें इसकी अत्यंत आवश्यकता है। तब  श्री गुरु अर्जुन देव जी ने करुणा एवं मानवता का संदेश देते हुए कहा था कि इसकी आवश्यकता उन्हें नहीं, बल्कि तपती गर्मी में पीड़ित अन्य लोगों को अधिक है। उसी दिन से जेठ की प्रचंड गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाने की यह सेवा परंपरा प्रारंभ हुई, जो आज भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ निभाई जाती है।


कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा छबील की तैयारी से लेकर वितरण तक निरंतर सेवा दी। इस सेवा कार्य में आरती गुप्ता, सुमन गर्ग, प्रीति शर्मा, गगन वालिया, सुनीता गुप्ता, सुषमा नेब, सविता अरोड़ा, संगीता, अमर सचदेवा, मनजीत सिंह, हिमांशु  सुरभि श्रीमती विजय अरोड़ा, विनय प्रसाद ने विशेष सहयोग दिया।संस्था की अध्यक्ष अंजना भागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को जीवित रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता से निरंतर करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने भी उपस्थित होकर सेवा कार्य की सराहना की तथा सभी सदस्यों के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें