भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida पुराने सोने के इस्तेमाल से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : संदीप भागिया

नोएडा। विकास भवन, गौतमबुद्ध नगर के सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य कर विभाग द्वारा व्यापार मंडल, सर्राफा एवं बुलियन कारोबारियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 10 | 2 मिनट पढ़ें
Noida पुराने सोने के इस्तेमाल से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : संदीप भागिया

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

व्यापारियों ने सरकार की नीति का किया समर्थन, छोटे सर्राफा कारोबारियों के लिए मांगी रियायत

Noida।  विकास भवन, गौतमबुद्ध नगर के सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य कर विभाग द्वारा व्यापार मंडल, सर्राफा एवं बुलियन कारोबारियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त (कमिश्नर) संदीप भागिया (IAS) ने की।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के प्रमुख सर्राफा कारोबारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय, संजय कुमार कुशवाहा, दिनेश पाल, उपायुक्त अजीत कुमार सिंह और आलोक कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर संदीप भागिया ने कहा कि सरकार सोने के व्यापार के खिलाफ नहीं है, बल्कि पुराने सोने के अधिक उपयोग को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि नए सोने के अत्यधिक आयात से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है और रुपए की कीमत प्रभावित होती है। यदि घरेलू स्तर पर उपलब्ध पुराने सोने को रोटेशन में लाया जाए तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल व्यापारिक नीति नहीं बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। विदेशी ताकतों के आर्थिक दबाव से बचने के लिए देश को आयात पर निर्भरता कम करनी होगी।बैठक में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने सरकार की नीति का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार और प्रशासन के साथ खड़ा रहा है तथा राष्ट्रहित में लिए गए हर निर्णय का समर्थन करेगा।विकास जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देशहित में किए गए आह्वान को व्यापारी पूरी निष्ठा के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश की अर्थव्यवस्था और रुपए को मजबूत बनाने के लिए सरकार जो भी दिशा तय करेगी, व्यापारी उसका पालन करेंगे।

यशिका डायमंड के एमडी विनय गर्ग ने भी व्यापारियों की ओर से सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देश की सुरक्षा व आर्थिक मजबूती के लिए व्यापारी हर त्याग करने को तैयार हैं।हालांकि व्यापारियों ने छोटे और मध्यम सर्राफा कारोबारियों की समस्याओं को भी सरकार के समक्ष रखा। विकास जैन और अन्य व्यापारियों ने कहा कि छोटे सर्राफा व्यापारियों का कारोबार रोजमर्रा की खरीद-बिक्री पर निर्भर करता है, इसलिए सरकार को उनके लिए विशेष रियायत या राहत का प्रावधान करना चाहिए ताकि रोजगार प्रभावित न हो।

बैठक में एआईजीजेए के जिला अध्यक्ष योगेश वर्मा, ज्वेलरी एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट दीपक वर्मा, कल्याण ज्वैलर्स के प्रतिनिधि, आरसी ज्वैलर्स, ब्लू स्टोन और अन्य प्रमुख सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें