भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान

Noida। नोएडा। हंता वायरस को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को चूहों के संपर्क में आने के बाद तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या लगातार खांसी जैसी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 10 | 3 मिनट पढ़ें
Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

हंता वायरस को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है

Noida हंता वायरस को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को चूहों के संपर्क में आने के बाद तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या लगातार खांसी जैसी परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। साफ-सफाई, जागरूकता और समय पर इलाज ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। यह जानकारी डॉ. अंशुमाला सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से संक्रमित चूहों के संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस इंसानों में गंभीर फेफड़ों और किडनी संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है। बदलती जीवनशैली, गंदगी और चूहों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दे रही हैं।

डॉ. सिन्हा के अनुसार हंता वायरस कई प्रकार के वायरसों का समूह है, जो मुख्य रूप से जंगली चूहों में पाया जाता है। संक्रमित चूहों के मल, मूत्र और लार के सूक्ष्म कण हवा में मिलकर इंसानों तक पहुंचते हैं। इन्हें सांस के जरिए शरीर में लेने पर संक्रमण फैल सकता है। यह वायरस पहली बार 1950 के दशक में कोरिया के हंतान नदी क्षेत्र में पहचाना गया था, जिसके नाम पर इसका नाम हंता वायरस पड़ा।

उन्होंने बताया कि हंता वायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं। इनमें तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, ठंड लगना, उल्टी, मतली और पेट दर्द शामिल हैं। संक्रमण बढ़ने पर मरीज को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, खांसी और फेफड़ों में पानी भरने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहींएचएफआरएस प्रकार में किडनी प्रभावित होने के कारण पेशाब कम होना, ब्लड प्रेशर गिरना और आंतरिक रक्तस्राव के लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। गंभीर स्थिति में मरीज के फेफड़ों में पानी भर सकता है और किडनी फेल होने का खतरा भी रहता है। फिलहाल हंता वायरस का कोई विशेष एंटीवायरल इलाज या वैक्सीन व्यापक स्तर पर उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार सहायक उपचार देते हैं, जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट, आईसीयू में निगरानी, तरल पदार्थों का संतुलन और गंभीर मामलों में वेंटिलेटर का उपयोग शामिल है। समय रहते अस्पताल पहुंचना मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

विश्व स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार हंता वायरस में मृत्यु दर लगभग 35 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। एशियाई देशों चीन और दक्षिण कोरिया में हर साल हजारों मामले सामने आते हैं। भारत में इसके मामले बेहद कम दर्ज किए गए हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि जागरूकता की कमी और जांच सुविधाओं के अभाव में कई मामले सामने नहीं आ पाते।

संक्रमण के शुरुआती लक्षण


तेज बुखार

सिर दर्द

शरीर और मांसपेशियों में दर्द

उल्टी और कमजोरी

पेट दर्द

सांस लेने में दिक्कत

लगातार खांसी

बचाव और रोकथाम
घर और गोदामों को साफ रखें

चूहों की संख्या नियंत्रित करें

चूहों के मल-मूत्र को सीधे हाथ से न छुएं

सफाई करते समय मास्क और दस्ताने पहनें

बंद कमरों को खोलकर पहले हवा आने दें

भोजन को ढंककर रखें

खेतों और स्टोर रूम में विशेष सतर्कता बरतें

Read this

Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान - https://aajkamudda.com/Noida-समय-पर-इलाज-और-सावधानी-से-बचेगी-हंता-वायरस-से-जान

Noida पिज्जा बेस पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Noida-पिज्जा-बेस-पर-थूकने-का-वीडियो-वायरल,-आरोपी-कर्मचारी-गिरफ्तार

Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़ https://aajkamudda.com/Noida:बढ़ती-गर्मी-से-बिगड़-रही-सेहत,-डिहाइड्रेशन-और-वायरल-के-मरीजों-से-अस्पतालों-में-बढ़ी-भीड़

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें