भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida- सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन की अनोखी जागरूकता पहल

Noida 15 .5.26 आज परिवार दिवस पर सेक्टर-11 में प्रातः 6:00 बजे से एक अनोखी जागरूकता रैली निकाली गई। पूरा सेक्टर अभी नींद और दिनचर्या के बीच था। “

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 14 | 2 मिनट पढ़ें
Noida- सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन की अनोखी जागरूकता पहल

अनोखी जागरूकता पहल जल बचाओ ऊर्जा बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई।

Noida 15 .5.26 आज परिवार दिवस पर सेक्टर-11 में  प्रातः 6:00 बजे से एक अनोखी जागरूकता रैली निकाली गई।  पूरा सेक्टर अभी नींद और दिनचर्या के बीच था। “जल बचाओ, ईंधन बचाओ, ऊर्जा बचाओ” के संदेश के साथ निकली इस रैली का उद्देश्य केवल नारे लगाना नहीं, बल्कि लोगों के मन तक यह बात पहुँचाना था कि “जल ही जीवन है” और इसे व्यर्थ बहाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ अन्याय है।

 इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ भाग लिया। सुबह का समय इसलिए चुना गया ताकि घर-घर तक यह संदेश पहुँचे — चाहे कोई चाय पी रहा हो, टहल रहा हो या दिन की शुरुआत कर रहा हो, उसके कानों तक प्रकृति संरक्षण की यह पुकार अवश्य पहुँचे।रैली को मधुर और प्रेरणादायक संगीत से विशेष स्वरूप प्रदान किया गया, गुरुद्वारा हरिकिशन साहिब, सेक्टर-12 Z-ब्लॉक से विशेष सहयोग मिला।  रैली में विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, श्री मंजीत सिंह. अमर सचदेवा, सेक्टर 12 से अतुल नागपाल धवलगिरी से सरोज भाटिया आरती गुप्ता कविता सिंह, सुमन गुप्ता सुषमा नेब, संगीता सचदेवा  कविता आलू वालिया  सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने  पैदल चलकर जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और पर्यावरण रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।


रैली के दौरान जब मधुर संगीत के बीच लोग अपने घरों से बाहर निकलकर देखने आते, तब कार्यकर्ता उन्हें समझाते कि प्राकृतिक संसाधनों को व्यर्थ न गंवाएँ। कई बार लोग अनजाने में पानी की बर्बादी कर बैठते हैं — कहीं पाइप खुला छोड़ दिया जाता है, कहीं सड़कें धुलती रहती हैं जबकि आसपास के पेड़-पौधे सूख रहे होते हैं। संगठन का मानना है कि यदि प्रेमपूर्वक समझाया जाए तो जागरूकता अवश्य आती है और समाज धीरे-धीरे बदलता भी है।कार्यकर्ताओं को यह भी ज्ञात था कि हर व्यक्ति को इस प्रकार की सुबह की जागरूकता यात्रा पसंद नहीं आएगी, फिर भी समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई। क्योंकि परिवर्तन की शुरुआत हमेशा कुछ कदमों से ही होती है।

सुबह 6:00 बजे आरंभ हुई यह रैली लगभग 8:00 बजे संपन्न हुई, लेकिन आयोजकों के अनुसार यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने अपील की कि जल, ईंधन और ऊर्जा की बचत केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान है।

“जल बचाइए, ऊर्जा बचाइए, पर्यावरण से मित्रता कीजिए — क्योंकि जल ही जीवन है।”सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन परिवार

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें