भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध

नोएडा। गांव बिशनपुरा के ग्रामीणों ने Noida Authority के अधिकारियों और सुपरवाइजरों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में पानी की भारी किल्लत के बावजूद गांव की लाइन से फैक्ट्री को अवैध रूप से पानी का कनेक्शन दिया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 9 | 2 मिनट पढ़ें
Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

अवैध रूप से पानी का कनेक्शन देने का विरोध

Noida। गांव बिशनपुरा के ग्रामीणों ने Noida Authority के अधिकारियों और सुपरवाइजरों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में पानी की भारी किल्लत के बावजूद गांव की लाइन से फैक्ट्री को अवैध रूप से पानी का कनेक्शन दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सेक्टर-58 स्थित C-57 में मोजेक फर्नीचर कंपनी को गांव की लाइन से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गांववासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही पानी की कमी बनी हुई है, लेकिन जो थोड़ा बहुत पानी उपलब्ध हो रहा है, उसे भी फैक्ट्री तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोजेक फर्नीचर कंपनी ने अवैध रूप से गांव की आबादी की तरफ एक गेट खोल रखा है, जो कानूनन गलत है। इस गेट के कारण गांव के रास्ते पर बड़े-बड़े ट्रक खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार कंपनी से निकलने वाले प्रदूषण से भी गांववासी परेशान हैं। जब ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो कंपनी मालिक कथित रूप से अपने रसूख और प्राधिकरण अधिकारियों के प्रभाव का हवाला देकर गांववासियों को धमकाने का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि कंपनी मालिक के इस रवैये से क्षेत्र में आपसी टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई शिकायतों और प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अब तक न तो अवैध गेट बंद किया गया है और न ही प्रदूषण संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। गांववासियों ने अवैध पानी कनेक्शन और अवैध गेट के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें