भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Noida लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 18 | 2 मिनट पढ़ें
Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Noida,  लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत परसाफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद जिलाअस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, वायरल बुखार, त्वचा एलर्जी और शरीर दर्द सेपीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को जिला अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग में तीन हजार सेअधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। आभा स्कैन बाह्य रोगी विभाग में कुल 3079 मरीजों कापंजीकरण किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप, शरीर में पानी की कमी और बाहर काभोजन लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार शैलेत ने बताया कि सोमवार को डिहाइड्रेशन सेपीड़ित 120 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे। कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्लूकोजचढ़ाना पड़ा, जबकि कुछ लोगों को भर्ती भी करना पड़ा।वहीं भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. जितेंद्र ने बताया कि वहां भी 30 से 40 ऐसे मरीजपहुंचे, जिन्हें तेज धूप और शरीर में पानी की कमी के कारण परेशानी हुई। अधिकतर मरीज त्वचा मेंएलर्जी, आंखों में जलन, खुजली, गले में खराश और बुखार जैसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंचे।


सेक्टर-63 निवासी 28 वर्षीय रोशन सोमवार दोपहर कार्यालय जाते समय तेज धूप के कारण बेहोशहोकर गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में डिहाइड्रेशन की पुष्टि हुई।उपचार और ग्लूकोज चढ़ाने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।इसी तरह भंगेल निवासी गर्भवती पूजा को सुबह चक्कर और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत हुई।चिकित्सकों ने बताया कि शरीर में पानी की कमी और अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ीथी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।सेक्टर-82 निवासी 12 वर्षीय आर्यन भी तेज धूप में खेलने के बाद बुखार, आंखों में जलन और शरीरदर्द से पीड़ित हो गया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने वायरल संक्रमण औरडिहाइड्रेशन की आशंका जताई। उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों
पर पड़ रहा है। अस्पतालों में कमजोरी, चक्कर और पानी की कमी की शिकायत वाले मरीज लगातार बढ़रहे हैं।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा ने कहा कि मौसम में बदलाव औरअत्यधिक गर्मी के कारण फूड इंफेक्शन तथा पेट संबंधी बीमारियों के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगोंसे पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों सेदूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

Read this

West Bengal में नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती — शांति, सुरक्षा और विकास - https://aajkamudda.com/West-Bengal-में-नई-सरकार-के-सामने-सबसे-बड़ी-चुनौती-—-शांति,-सुरक्षा-और-विकास
Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. डिस्काॅम मे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित किया जायेगा। - https://aajkamudda.com/Paschimanchal-Vidyut-Vitran-Nigam-Ltd.-डिस्काॅम-मे-सभी-स्मार्ट-प्रीपेड-मीटरों-को-पोस्टपेड-मोड-मे-परिवर्तित-किया-जायेगा।
West Bengal में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद नए CM के चयन की प्रक्रिया तेज: कोलकाता पहुंचे अमित शाह - https://aajkamudda.com/West-Bengal-में-BJP-की-ऐतिहासिक-जीत-के-बाद-नए-CM-के-चयन-की-प्रक्रिया-तेज:-कोलकाता-पहुंचे-अमित-शाह
Tour package के नाम पर Fraud करने वाले तीन गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Tour-package-के-नाम-पर-Fraud-करने-वाले-तीन-गिरफ्तार
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें