भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Noida :25 नए टू-व्हीलर PRV वाहन डायल-112 बेड़े में शामिल, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और तेज

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 25 नए टू-व्हीलर PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर डायल-112 के बेड़े में शामिल किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 13 | 2 मिनट पढ़ें
Noida :25 नए टू-व्हीलर PRV वाहन डायल-112 बेड़े में शामिल, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और तेज

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 25 नए टू-व्हीलर PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर डायल-112 के बेड़े में शामिल किया

Noida। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 25 नए टू-व्हीलर PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर डायल-112 के बेड़े में शामिल किया।

बुधवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से इन वाहनों को विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। नए PRV वाहनों की तैनाती का उद्देश्य महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना और आकस्मिक एवं आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इन नए डायल-112 वाहनों को विभिन्न जोनों में आवंटित किया गया है। इनमें नोएडा जोन को 10 PRV, सेंट्रल नोएडा जोन को 10 PRV तथा ग्रेटर नोएडा जोन को 5 अतिरिक्त PRV वाहन दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और शहर में पुलिस की विजिबिलिटी भी बढ़ेगी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार आधुनिक तकनीक, उन्नत संसाधनों और आधुनिक वाहनों से स्वयं को सुसज्जित कर रहा है, ताकि जनसेवा को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाया जा सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 अभय कुमार मिश्र तथा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल शकील अहमद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें