भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. डिस्काॅम मे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित किया जायेगा।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (पी०वी०वी०एन०एल०) मे आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत स्थापित स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 28
Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. डिस्काॅम मे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित किया जायेगा।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd)

मेरठ पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd) मे आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत स्थापित स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत वर्तमान मे सभी प्रीपेड मोड मे संचालित मीटरो को पोस्टपेड मे बदला जा रहा है।

मई 2026 माह के विद्युत खपत का बिल जून 2026 मे पोस्टपेड प्रणाली के अनुसार जारी किया जाऐगा साथ ही सभी स्मार्ट पोस्टपेड उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाऐगी। जिन उपभोक्ताओं के मीटरों की आटोमेटिक रीडिंग किसी कारणवश प्राप्त नही हो सकेगी वहाँ मेन्यूअल रीडिंग के माध्यम से बिल जारी किए जायेगें।उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल एस०एम०एस० / व्हाट्एप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाऐगें जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर अपडेट नही है अथवा गलत दर्ज है उनसे अपील की गई है की वे अपना सही मोबाइल नम्बर अपडेट कराए, जिससे समय पर बिल प्राप्त हो सके।

पी०वी०वी०एन०एल० डिस्कांम के सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्एप, चैटबोट नम्बर 7859804803 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सभी उपभोक्ता अपना बिल प्राप्त कर सकेगें इसके अतिरिक्त विद्युत हैल्पलाईन नं0 1912 पर भी विशेष व्यवस्था की गई है जहाँ स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों का पंजीकरण एवं निस्तारण कराया जायेगा।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे इन कैम्पों मे स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग संबंधी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।पी०वी०वी०एन०एल० द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाये के भुगतान हेतु 10 किश्तों की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है वही अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए, 03 किश्तों में (40%, 30%, 30%) की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

पश्चिमांचल डिस्कांम के सभी 14 जनपदों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय से अपने बिजली बिल का भुगतान कर, विद्युत सेवाओं का लाभ उठाए तथा किसी भी समस्या की स्थिति मे विभागीय कैम्प एवं विद्युत हैल्पलाइन नं0 1912 पर संपर्क कर, समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें