भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

UP जहांगीराबाद :पुरुषोत्तम मास में निकली भव्य प्रभात फेरी, भक्तिमय माहौल में गूंजा राधा नाम

UP जहांगीराबाद। रविवार से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो गई। इस पावन मास में नगर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 19 | 2 मिनट पढ़ें
UP जहांगीराबाद :पुरुषोत्तम मास में निकली भव्य प्रभात फेरी, भक्तिमय माहौल में गूंजा राधा नाम

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

पावन मास में नगर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन

आज का मुद्दा /पुष्पेंद्र कुमार 

जहांगीराबाद। रविवार से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो गई। इस पावन मास में नगर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी प्रातः 5 बजे मौहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित गंगा मन्दिर से प्रारंभ होकर, बजरिया, घास मंडी, लुहारों वाली गली, पथवारी आश्रम, वाल्मीकि बस्ती होते हुए वापस गंगा मन्दिर पर आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे नगर को राधा नाम से सराबोर कर दिया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ रामहरि गोयल, बुद्धप्रकाश बंसल, ललित अग्रवाल, रामवतार तायल और लटूर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल, शिवम सोनी ने भजन गाकर पूरी प्रभात फेरी में आनन्द रस की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ यात्रा आरंभ की। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने हाथों में धर्म ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित भी किया गया। 

प्रभात फेरी के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में पांच दिवसीय प्रातः प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य नगर में धार्मिक भावना, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। अगली प्रभात फेरी 24 मई को लाल कुआं स्थित शीश महल मन्दिर से निकाली जाएगी। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

प्रभात फेरी के मार्ग में सफाई व्यवस्था करवाने में नगर पालिका परिषद के सभासद सुल्तान अंसारी, कल्पना आदेश शर्मा, शाहज़ेब अहमद, रोविन चौधरी और धर्मपाल सिंह का सहयोग रहा। इस दौरान पीयूष गर्ग, संजय गर्ग, दिनेश सिंह, हेमंत सिंघल, अमन चौहान, रवि कौशिक, बब्बू पंडित, पूनम बंसल, शकुंतला गोयल, श्वेता गर्ग, लव शर्मा, कन्नु शर्मा, अरुण वार्ष्णेय, विवेक शर्मा, मनु ओझा, अनुज अग्रवाल, अजीत सिंह, चेतन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें