भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

UP बहराइच :किसानों की आय वृद्धि एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बहराइच जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए द्वारा मक्का की पहली लारी सफलतापूर्वक रवाना की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 40
UP बहराइच :किसानों की आय वृद्धि एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

 किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा

बहराइच जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए  द्वारा मक्का की पहली लारी सफलतापूर्वक रवाना की गई। यह खेप , बिसवा सीतापुर को भेजी गई है।

यह मक्का एफपीओ द्वारा सीधे अपने शेयरधारक किसानों से खरीद की गई है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, पारदर्शी व्यापार व्यवस्था एवं तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के माध्यम से किसानों को बिचौलियों पर निर्भरता कम करने में सहायता मिलेगी तथा उन्हें अपनी कृषि उपज का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।इस व्यापारिक गतिविधि को सफल बनाने में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज द्वारा संचालित नवकृषि परियोजना के अंतर्गत विशेष सहयोग एवं तकनीकी सहायता प्रदान की गई। यह परियोजना गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देना, कृषि व्यापार को मजबूत करना एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के चेयरमैन श्री राणा चेतन सिंह, निदेशक विद्या सिंह, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसस की ओर से वरिष्ठ परियोजना समन्वयक आशीष कुमार यादव, जिला समन्वयक राजेश कुमार एवं अलोक यादव  उपस्थित रहे।

एफपीओ के चेयरमैन राणा चेतन जी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी संस्था बहराइच जनपद में किसानों को संगठित कर उन्हें बेहतर बाजार, आधुनिक कृषि व्यापार प्रणाली एवं सामूहिक विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एफपीओ का मुख्य उद्देश्य किसानों की उपज को सीधे बड़ी कंपनियों एवं उद्योगों से जोड़ना है, जिससे किसानों को उनकी फसल का अधिक लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके।

उन्होंने आगे बताया कि मक्का की इस पहली लारी का सफल प्रेषण किसानों के लिए एक नई शुरुआत एवं विश्वास का प्रतीक है। एफपीओ किसानों को समय पर भुगतान, गुणवत्ता आधारित खरीद एवं पारदर्शी व्यापार प्रणाली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित रोजगार एवं व्यापारिक अवसरों में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एफपीओ के माध्यम से उन्हें बेहतर बाजार, उचित मूल्य एवं समय पर भुगतान प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी खेती के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास बढ़ा है। किसानों ने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल से छोटे एवं सीमांत किसानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगे।

भविष्य में भी किसानों के हित में इसी प्रकार कृषि उपज के बेहतर विपणन, मूल्य संवर्धन एवं कृषि व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करती रहेगी, जिससे बहरेाइच जनपद के किसानों को स्थायी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें