भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

UP बुलंदशहर स्याना : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

बुलंदशहर: स्याना नगर के बुगरासी मार्ग स्थित मोहल्ला राजनगर कालोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 18 | 1 मिनट पढ़ें
UP बुलंदशहर स्याना : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

मृतका के गले पर चोट के  निशान, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस 

आज़ का मुद्दा 

बुलंदशहर: स्याना नगर के बुगरासी मार्ग स्थित मोहल्ला राजनगर कालोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतक महिला के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके चलते कोतवाली पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

मंगलवार की रात्रि मोहल्ला राज नगर निवासी जितेंद्र अपनी 28 वर्षीय पत्नी काजल को घायल अवस्था में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा था। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक महिला के गले पर चोट के निशान होने पर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह के अनुसार जितेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि मृतक महिला के स्वजन द्वारा अभी कोतवाली पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है। वहीं हत्या के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।

नौ वर्ष पूर्व हुई थी मृतक महिला की शादी....

जहांगीराबाद निवासी मृतका काजल की शादी जितेंद्र के साथ बीते नौ वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं काजल के कोई बच्चा नहीं था। मृतका अपने पति के साथ नगर के राजनगर कालोनी में रहती थी। जबकि मृतका का पति जितेंद्र शादी-पार्टियों में फास्ट-फूड बनाने का काम करता है

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें