भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

World Environment Day पर गौतमबुद्धनगर में 1.21 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण

World Environment Day के अवसर पर आज जनपद गौतमबुद्धनगर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:57 PM | Views: 5 | 2 मिनट पढ़ें
World Environment Day पर गौतमबुद्धनगर में 1.21 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

World Environment Day

World Environment Day के अवसर पर आज जनपद गौतमबुद्धनगर में वृहद स्तर पर World Environment Day आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा एक ही दिन में 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर में कुल 1,21,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इस अभियान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ-साथ कृषि विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधरोपण कार्य संपादित किया गया।

World Environment Day के उपलक्ष्य में जनपद का मुख्य कार्यक्रम सूरजपुर वेटलैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री, गौतमबुद्धनगर बृजेश सिंह जी ने मौलश्री का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों से मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विश्व पर्यावरण दिवस को जन-आंदोलन के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने सभी नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, आरडब्ल्यूए एवं अधिकारियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने को कहा।


 वृक्षारोपण कार्यक्रम में मा0 विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर, जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, सीआरपीएफ के अधिकारीगण, वीआईएएफ फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विगत वर्षों से निरंतर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।


  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कृषकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कृषक नोडल विभागों से निःशुल्क पौधे प्राप्त कर अपने खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करें।कार्यक्रम के समापन से पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा वृक्ष भंडारे का शुभारंभ किया गया तथा स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों को तुलसी, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रभागीय वनाधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री, माननीय विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
      

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें