बुलंदशहर :क्षमा शर्मा हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर के चोला थाना पुलिस ने क्षमा शर्मा हत्याकांड में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वलराम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सलीम पुत्र नसरुद्दीन को कलेक्ट्रेट गेट के पास से पकड़ा गया।
बुलंदशहर :क्षमा शर्मा हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर के चोला थाना पुलिस ने क्षमा शर्मा हत्याकांड में एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वलराम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सलीम पुत्र नसरुद्दीन को कलेक्ट्रेट गेट के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्षमा शर्मा (पुत्री दिनेश शर्मा, निवासी ग्राम नैथला हसनपुर, चोला) की गुमशुदगी 28 नवंबर 2025 को चोला थाने में दर्ज कराई गई थी। उनका शव 1 दिसंबर 2025 को कोतवाली नगर क्षेत्र के वलीपुरा नहर में मिला था।
परिजनों की तहरीर के आधार पर 2 दिसंबर 2025 को चोला थाने में शलीम पुत्र असरफ (निवासी पीरवाली गली, कोतवाली नगर) सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला (मुअसं 295/25, धारा 87/103(3)/238/61(2) बीएनएस) दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 3 दिसंबर 2025 को शलीम पुत्र असरफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 6 दिसंबर 2025 को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।आज गिरफ्तार किया गया आरोपी सलीम पुत्र नसरुद्दीन हापुड़ के मोहल्ला चांद खां का निवासी है। वह क्षमा शर्मा हत्याकांड में वांछित था।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना चोला के प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, उपनिरीक्षक वरुण यादव, कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल अरविंद शामिल थे।
What's Your Reaction?