अवैध खनन कार्य करने वालो के विरूद्ध चला सघन अभियान

धामपुर : उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में अवैध खनन कार्य करने वालो के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही किए जाने से खनन माफियों में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है

अवैध खनन कार्य करने वालो के विरूद्ध चला सघन अभियान

धामपुर : उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में अवैध खनन कार्य करने वालो के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाही किए जाने से खनन माफियों में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बताते चले कि सरकार द्वारा अवैध रूप से खनन कार्य करने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे

अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम् पुलिस अधीक्षक

दिनेश सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धामपुर ने धामपुर तहसील क्षेत्र के अन्र्तगत अवैध खनन कार्य

करने वालो के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर अब तक 6  खनन सामग्री की गाड़ियों पर कढ़ोर कार्यवाही

कर खनन माफियों को चेतावनी देने का कार्य किया है।इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि

उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में अवैध रूप से कार्य कर रहे

खनन गाड़ियों पर पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही की है।उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर खनन मानकों के विपरीत कार्य करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।