*शहर को भय मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी और डीआईजी/एसएसपी उतरे सड़को पर*
महिलाओं से उनके घर से बाहर निकलते समय मनचलों आदि के द्वारा परेशान करने या अन्य किसी प्रकार की परेशानी होने के बारे में जानकारी ली।

पवनेश(सोनू कौशिक )आज का मुद्दा
बुलंदशहर जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए आज जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ काला आम चौराहे से अंसारी चौराहा, बुरा बाजार, सर्राफा बाजार, गांधी पार्क, सुनारो वाली गली, अम्बर रोड बाजार से अंसारी रोड चौराहे तक पैदल रूट मार्च किया।
इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों से किसी प्रकार की परेशानी होने अथवा व्यापार करने आदि में किसी प्रकार की समस्या होने के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही बाजार में खरीदारी हेतु आयी लड़कियों/महिलाओं से उनके घर से बाहर निकलते समय मनचलों आदि के द्वारा परेशान करने या अन्य किसी प्रकार की परेशानी होने के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि यदि कोई मनचला या अन्य अवांछित तत्त्व महिलाओं/लड़कियों के साथ कोई घटना घटित करने का प्रयास करता है तो तुरंत उसकी जानकारी 112, 1090 एवं स्थानीय पुलिस को तत्काल दी जायें। ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। पैदल भ्रमण के दौरान आमजन, ठेले रेहड़ी वालों एवं महिलाओं से ली गई जानकारी में किसी प्रकार की समस्या प्रकाश में नहीं आयी।