भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Hp news

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह सफलता संगठन की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता तथा विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय का परिणाम है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Jul 2026, 01:15 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन के साथ रचा नया कीर्तिमान

झाकड़ी: 05 जुलाई, 2026

भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 04 जुलाई, 2026 को एनजेएचपीएस ने 39.571 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन कर परियोजना के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय ऊर्जा उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 18 जुलाई, 2023 को स्थापित 39.570 मिलियन यूनिट के अपने पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय ऊर्जा उत्पादन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि परियोजना द्वारा सर्वाधिक एकल-दिवसीय ऊर्जा उत्पादन का रिकॉर्ड 13 अगस्त, 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट (एमयू) के रूप में स्थापित किया गया था, जो अब भी बरकरार है।

इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन श्री भूपेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कीर्तिमान एनजेएचपीएस की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना तथा निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसजेवीएन भविष्य में भी इसी समर्पण एवं कार्य संस्कृति के साथ ऊर्जा उत्पादन के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।

निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह सफलता संगठन की सुदृढ़ कार्य संस्कृति, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता तथा विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय का परिणाम है।

निदेशक (वित्त), एसजेवीएन श्री पार्थजीत डे ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन संगठन की वित्तीय सुदृढ़ता और दीर्घकालिक स्थिरता का आधार होता है।

निदेशक (परियोजनाएं), एसजेवीएन श्री राजेश कुमार चंदेल ने कहा कि यह उपलब्धि परियोजना की उच्च तकनीकी विश्वसनीयता, कुशल संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था तथा सभी तकनीकी टीमों के अद्भुत समन्वय का परिणाम है।

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने इस उपलब्धि के लिए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक (कार्मिक), निदेशक (वित्त) तथा निदेशक (परियोजनाएं) के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि को ओ एंड एम, पॉवर हाउस एवं नाथपा टीम की तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्यशैली एवं अथक परिश्रम का परिणाम बताया । उन्होंने इस कीर्तिमान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य हितधारकों के प्रति भी हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Hp news

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें