भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन शस्त्र पूजन कर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश: विहिप मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Hp news

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा

- नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद - वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को लेकर की अहम बैठक - लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा, प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Sep 2026, 05:34 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा

गुरुग्राम/चंडीगढ़, 28 सितंबर 2026(संजय राय, आज का मुद्दा)। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने आज गुरुग्राम का दौरा कर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के कल्याण तथा आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों तथा गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुख बनाने पर विशेष जोर दिया।

- नवनिर्मित पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 का किया उद्घाटन

गुरुग्राम पहुंचने पर पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल का पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस स्टेशन सेक्टर-17/18 की नवनिर्मित इमारत का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त गुरुग्राम श्री शिबास कबिराज सहित सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने नवनिर्मित थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिसिंग से संबंधित सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- मीडिया प्रतिनिधियों से किया संवाद

उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस महानिदेशक ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने मीडिया के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मीडिया एवं आमजन के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया तथा पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

- पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों से किया संवाद

इसके बाद पुलिस महानिदेशक पुलिस लाइन्स, गुरुग्राम पहुंचे, जहां कम्युनिटी हॉल में आयोजित वेलफेयर मीटिंग के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की कार्य परिस्थितियों, कल्याण, सुविधाओं तथा अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों के परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी अपेक्षाओं एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने HPHC गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों के परिवारों से बातचीत करते हुए पुलिस बल के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण को भी महत्वपूर्ण बताया।

- लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों की तैयारियों का लिया जायजा

पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में लॉ एंड ऑर्डर कंपनियों द्वारा विशेष डेमो प्रस्तुत किया गया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न कंपनियों की तैयारियों, अनुशासन एवं कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। इस प्रदर्शन में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, मानेसर, मुख्यालय तथा महिला लॉ एंड ऑर्डर कंपनी के जवानों ने भाग लिया। डेमो के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैयारियों एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया।

- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर अहम बैठक

इसके पश्चात पुलिस महानिदेशक ने कमिश्नरेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस आयुक्त, सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गुरुग्राम की वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग, बेहतर समन्वय तथा नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं संवेदनशील निवारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

- प्रबुद्ध नागरिकों से भी किया संवाद

पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक पुलिस टावर में गुरुग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भी संवाद किया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा तथा पुलिस-जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। श्री अजय सिंघल ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल पुलिस बल के प्रयासों से ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से भी मजबूत होती है। उन्होंने पुलिस एवं समाज के बीच निरंतर संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

- संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर

पुलिस महानिदेशक का गुरुग्राम दौरा पुलिसिंग के विभिन्न आयामों की समीक्षा एवं जमीनी स्तर पर संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ हुए संवाद का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाना रहा।गुरुग्राम पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक के दौरे के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों का सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Hp news

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें