भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

इस्कॉन नोएडा में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार, जन्माष्टमी पर उमड़ेंगे 5 लाख श्रद्धालु

नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन नोएडा की ओर से इस वर्ष भव्य जन्माष्टमी महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन 4 सितंबर को इस्कॉन नोएडा मंदिर में होगा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Aug 2026, 08:25 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
इस्कॉन नोएडा में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार, जन्माष्टमी पर उमड़ेंगे 5 लाख श्रद्धालु

नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन नोएडा की ओर से इस वर्ष भव्य जन्माष्टमी महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य आयोजन 4 सितंबर को इस्कॉन नोएडा मंदिर में होगा। इसके अलावा सेक्टर-151 एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी और जेवर में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव की शुरुआत 23 अगस्त को भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा शाम 3:30 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और एडोब चौक होते हुए शाम 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। इसमें करीब 1,500 भक्त शामिल होंगे और मार्ग में हरिनाम संकीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

23 से 28 अगस्त तक झूलन यात्रा का आयोजन होगा। वहीं 28 अगस्त को बलराम पूर्णिमा पर विशेष अभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रवचन, प्रसादम और मटकी फोड़ उत्सव आयोजित किया जाएगा।

4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण का विशेष अभिषेक होगा और 251 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुबह 4:30 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। पूरे दिन हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण होगा।इस्कॉन नोएडा के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आने वाले भक्तों समेत करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है। नोएडा पुलिस के सहयोग के साथ हजारों भक्त सेवादार के रूप में व्यवस्थाओं में जुटेंगे। श्रद्धालुओं के लिए जनसामान्य पार्किंग एडोब चौक और सेक्टर-25 के पास तथा विशेष निमंत्रण पत्रधारियों के लिए नोएडा हाट के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

5 सितंबर को श्रील प्रभुपाद आविर्भाव तिथि महामहोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी का भव्य आयोजन होगा। दोनों अवसरों पर विशेष अभिषेक, भजन-कीर्तन और प्रसादम की व्यवस्था रहेगी।

इस्कॉन नोएडा ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है। वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को भीड़ से बचने तथा जन्माष्टमी के दर्शन ऑनलाइन करने की सलाह दी गई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें