भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन अंत्योदय से सर्वोदय तक — बापू से आज तक एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर

नोएडा। कोरोना महामारी के भयावह दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुनिया को अलविदा कहने वाले पत्रकार साथियों की स्मृति में शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब की ओर से सेक्टर-73 स्थित स्मृति वन में श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Oct 2026, 08:35 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर

नोएडा। कोरोना महामारी के भयावह दौर में अपनी जान की परवाह किए बिना पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करते हुए दुनिया को अलविदा कहने वाले पत्रकार साथियों की स्मृति में शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब की ओर से सेक्टर-73 स्थित स्मृति वन में श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, समर्पण और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की।

कार्यक्रम के दौरान स्मृति वन में स्थापित स्मारक पर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों ने कोरोना काल की उन कठिन परिस्थितियों को याद किया, जब संक्रमण के खतरे के बीच भी पत्रकार लगातार मैदान में रहकर आमजन तक सूचनाएं पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में जुटे रहे।इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पत्रकारों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। जब पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा था, तब पत्रकारों ने जोखिम उठाकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। दिवंगत पत्रकारों का योगदान समाज और पत्रकारिता जगत के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि कोरोना काल में बिछड़े पत्रकार साथी केवल पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज की अपूरणीय क्षति हैं। उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना और उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि नोएडा मीडिया क्लब द्वारा देशभर में कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत हुए पत्रकारों की स्मृतियों को संजोने और उनके योगदान को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से स्मृति वन में स्मारक का निर्माण कराया गया है। यह स्मारक उन पत्रकारों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिन्होंने कठिनतम परिस्थितियों में भी अपने पेशे की गरिमा को बनाए रखा।

श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार साथियों को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों और पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत पत्रकार साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा स्मृति वन शोक और सम्मान के भाव से भर उठा। सभी ने दिवंगत पत्रकारों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि सभा में मीडिया क्लब के महासचिव जय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौधरी,सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद शर्मा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार आरपी रघुवंशी, मोहम्मद आजाद, विनोद शर्मा,वीरेंद्र मलिक,नोएडा विधायक पंकज सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन,मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यू के भारद्वाज,संयुक्त किसान मोर्चा के सुखबीर खलीफा, किसान नेता अशोक चौहान,ओम प्रकाश गुर्जर, अमित अवाना , भाजपा नेता अशोक चौहान, सपा नेता चौधरी जयकरण सिंह,बबलू चौहान और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महानगर अध्यक्ष अजय पांडे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें