भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
यम, यमुना और भाई दूज : मृत्यु के विधान पर जीवन का स्नेहिल अभिषेक, न्याय और करुणा के सनातन संगम का महापर्व आतिशबाजी की चिंगारी से कबाड़ गोदाम व पीपल के वृक्ष में लगी आग, दमकल ने पाया काबू राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष छतारी में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार नकद बरामद 1620 परिवारों के हितों पर संकट! साया गोल्ड एवेन्यू AOA ने GDA और डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल, बैंक खाता फ्रीज करने पर जताई आपत्ति दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान सिकंदराबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 30 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण दीपावली को लेकर पहासू में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज।
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Oct 2026, 06:06 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौतमबुद्धनगर 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियों को निर्धारित सूची के अनुसार निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराते हुए उसका भली-भांति मिलान सुनिश्चित किया जाए। सभी आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण कराते हुए पोलिंग पार्टियों की समय से रवानगी सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी कार्मिक अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण कर सकें।

जनपद गौतमबुद्धनगर में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल-13 मतदान केंद्रों पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 25 मतदेय स्थल तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 मतदेय स्थल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्वाचन कार्मिकों को मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराते हुए निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक आपसी समन्वय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से वापस लाने एवं निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखवाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए, ताकि जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हो सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें