भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब !

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर बनाए गए फेक आईडी के कारण फंस गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Jul 2026, 08:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब !

ईमानकरीम अंसारी 

ब्यूरो प्रभारी बस्ती मंडल बस्ती आज का मुद्दा संतकबीरनगर !

 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह के पहल पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर बनाए गए फेक आईडी के कारण फंस गया है। उसने जिला कारागार से छुड़ाने की गुहार लगाई।

जिला कारागार में आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस में दुधारा थानाक्षेत्र के पकड़ी आराजी गांव निवासी संदीप प्रजापति ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उसका फोटो किसी अन्य महिला के साथ जोड़कर किसी ने अपलोड कर दिया है। उक्त महिला के पति के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। घनघटा थानाक्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी परमेश ने कहा कि वर्ष 2008 के एक मुकदमे में उसके खिलाफ वारंट होने पर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली गांव निवासी अभिषेक जायसवाल ने कहा कि उनके खिलाफ चोरी के तीन मुकदमें हैं। 

जमानत पर छूटने पर मुकामी पुलिस द्वारा गांजा बरामदगी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसी थानाक्षेत्र के थवईपार गांव निवासी मनीष सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जेल भेज दिया गया है। इसप्रकार कुछ अन्य बंदियों ने जमानत होने के उपरांत जमानतदार न मिल पाने के कारण जेल में निरुद्ध रहने पर रिहा कराने की गुहार लगाई। उपस्थित बंदियों के समस्या को चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सुनकर उसके न्यायोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें