बरवाला, (चंद्रपाल राणा) उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में गांव बतौड़ व बरवाला में 2 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड फोड की कार्यवाही की गई। इस तोड फोड में रोड नेटवर्क़, सीवर नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया। उक्त कार्यवाही बबीता गुप्ता, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, रजत सैनी, एसडीई, पंचायती राज, पंचकूला, डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया गया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है।

यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि विभाग से सी.एल.यु , लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।