भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नगर पालिका परिषद दादरी में स्वच्छता ही सेवा (2026) कार्यक्रम जिसकी थीम” स्वच्छ भारत विकसित भारत हाईटेक मॉडल रेलवे स्टेशन की टोटियों से पानी गायब, पंखे बने शोपीस, यात्री परेशान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भव्य आयोजनों के लिए वीरेश तिवारी ने सरकारों का जताया आभार ग्रेटर नोएडा में EPFO की बैठक, PF वेतन सीमा 25 हजार करने पर चर्चा पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूर्व चेयरमैन राजेश निगम की अगुवाई में चौपाल, ग्रामीणों से किया संवाद उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

रूपईडीहा से नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारी तेज, रेलवे अलर्ट

रूपईडीहा से 31 अगस्त को प्रस्तावित ट्रेनों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेल विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा एवं कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर 30 और 31 अगस्त तक रेलवे स्टेशनों के आसपास तथा रेल ट्रैक के निकट जमीन और मिट्टी से संबंधित किसी भी प्रकार के मशीनी कार्य पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Aug 2026, 07:35 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
रूपईडीहा से नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारी तेज, रेलवे अलर्ट

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया,  बहराइच

रूपईडीहा से 31 अगस्त को प्रस्तावित ट्रेनों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रेल विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सुरक्षा एवं कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर 30 और 31 अगस्त तक रेलवे स्टेशनों के आसपास तथा रेल ट्रैक के निकट जमीन और मिट्टी से संबंधित किसी भी प्रकार के मशीनी कार्य पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

लखनऊ मंडल के नेपालगंज रोड और बहराइच रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के शुभारंभ को लेकर दोनों स्टेशनों पर वीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनों के शुभारंभ एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा। इसे लेकर रेलवे विभाग ने सभी पर्यवेक्षकों और संबंधित ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सवा साल में पूरा हुआ निर्माण कार्य
बहराइच से नानपारा तक रेलवे स्टेशनों, मेजर ब्रिज और अंडरपास के निर्माण कार्य को संबंधित निर्माण कंपनी ने निर्धारित समयावधि में पूरा किया है। कंपनी की ओर से किए गए कार्य को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है।गिरिराज प्रा. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिव्यांश राज शर्मा की देखरेख में निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। महज सवा साल में निर्माण कार्य पूरा होना परियोजना की तेजी और कार्य प्रबंधन को दर्शाता है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें