भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
₹74 की दवा पर ₹4,980 की MRP—आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों? ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन प्रेमी युगल हिरासत में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना बनी शिक्षा जारी रखने का आधार, आर्थिक चुनौती के बीच नहीं रुकी विनीत की पढ़ाई 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित भूमि के किसानों को 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में पत्रकारिता के लिए सम्मानित हुए पवन राज सिंह, अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने दिया सम्मान बेटियों की शिक्षा की मुहिम ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान बड़ों के पीछे मत भागिए, इतना बड़ा बनिए कि वे आपके पीछे आएँ बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

एचएमटी कालोनी में की गई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना।

बरवाला, गांव बतौड़ की एचएमटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Sep 2026, 05:53 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
एचएमटी कालोनी में की गई भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना।

बरवाला,गांव बतौड़ की एचएमटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना बेहद हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ की गई। इस पावन मौके पर क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी और पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की और आरती में भाग लिया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में कॉलोनी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरा माहौल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री गणेश जी को विराजमान कराया गया।

 समाजसेवी व पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़ ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारे समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। जहां सभी लोग जाति-पाति और भेदभाव भूलकर एक साथ भक्ति में लीन होते हैं। 

कॉलोनी निवासी प्रधान कविता, राकेश पवार, भोला ओड़ राजपूत, सहदेव राजपूत, विकास, बलराम पवार, महेश आदि ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को पूरे विधि-विधान, ढोल-नगाड़ों और भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें