भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Sep 2026, 08:37 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में

पंचकूला (संजय राय, आज का मुद्दा):- पंचकूला पुलिस द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना चण्डीमन्दर में दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी सागर गुलेरिया निवासी जालंधर, पंजाब को गिरफ्तार किया है।

आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी तजिन्द्र पाल सिंह के अनुसार 1 मई 2026 को चण्डीमंदिर कैंट में तैनात आर्मी के जवान ने पुलिस को शिकायत दी कि दिनांक 06 फरवरी 2026 को जोशी एन्क्लेव के पास आरोपी सागर गुलेरिया ने उसे रोककर स्वयं को सेना कर्मी व एजीआईएफ में क्लर्क बताया। आरोपी ने 10 लाख रुपये के ऋण पर 7 लाख रुपये सब्सिडी तथा 20 लाख रुपये के ऋण पर 15 लाख रुपये सब्सिडी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने शिकायतकर्ता से आधार कार्ड, पैन कार्ड, कैंटीन कार्ड, वेतन पर्ची व अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए तथा ऑनलाइन ऋण प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी भी हासिल कर लिए।

दिनांक 09 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता के एसबीआई वेतन खाते में करीब ऋण राशि जमा हुई। इसके बाद आरोपी ने योनो खाते की जानकारी व ओटीपी हासिल कर शिकायतकर्ता के खाते से रुपये अपने जानकार लोगों के खातों में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपी द्वारा रकम वापस करने का झांसा दिया गया, लेकिन बाद में वह संपर्क से बचने लगा।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार जांच के दौरान संबंधित बैंकों से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी के खिलाफ गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा में इसी प्रकार की धोखाधड़ी से संबंधित कुल 12 मामले दर्ज हैं। आरोपी सेना से भगौड़ा घोषित है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से धोखाधड़ी से प्राप्त रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि ऋण, सब्सिडी या सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करें। वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें