भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप। विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय सिविल सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया संवाद भारतीय लोकतंत्र और चुनाव आयोग सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश किसानों की आवाज थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अगर सरदार पटेल न होते तो भारत कैसा होता? ₹74 की दवा पर ₹4,980 की MRP—आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों? ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन प्रेमी युगल हिरासत में
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप।

बरवाला, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 06 Oct 2026, 05:53 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप।

बरवाला, (चंद्रपाल राणा) उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंजाब  से जिले में दूध की सप्लाई किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए दूध के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच करवाने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान कर उन्हें इंपाउंड करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मंगलवार सुबह रामगढ़ के समीप मानक्या गांव में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजाब नंबर के कुछ वाहनों को रुकवाकर जांच की गई। इन वाहनों में दूध से भरे कंटेनर पाए गए। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली कुछ मोटरसाइकिलों को भी रोका गया, जो दूध की सप्लाई के लिए शहर की ओर जा रही थीं। वाहन चालकों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वे पंजाब से दूध लेकर आ रहे हैं और इसे जिले के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दूध के सैंपल लेने तथा उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सैंपल की जांच के दौरान यदि दूध में किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीए अधिकारियों को बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान करने तथा नियमानुसार उन्हें इंपाउंड करने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिलावासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है।

 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें