भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित अंडमान-निकोबार: भारत का समुद्री द्वार और रोजगार-निवेश की नई संभावनाएँ बेमिसाल 25 साल : गुजरात से दिल्ली और काशी-अयोध्या तक, नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Artical

इलाज का दावा या बीमारी का सौदा?

दवाओं के लिए clinical trials और उनकी safety तथा efficacy की जांच क्यों जरूरी है? क्योंकि गलत दवा या गलत दावा किसी व्यक्ति की जिंदगी से खिलवाड़ कर सकता है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Oct 2026, 08:44 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
इलाज का दावा या बीमारी का सौदा?

आज बाजार में ऐसे तमाम उत्पाद धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जो दावा करते हैं कि वे शुगर कम कर देंगे, ब्लड प्रेशर ठीक कर देंगे, वजन घटा देंगे और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी ठीक कर देंगे।

मेरा सीधा सवाल है—इन दावों का वैज्ञानिक आधार क्या है?

दवाओं के लिए clinical trials और उनकी safety तथा efficacy की जांच क्यों जरूरी है? क्योंकि गलत दवा या गलत दावा किसी व्यक्ति की जिंदगी से खिलवाड़ कर सकता है।

भारत में इसके लिए कानून और नियामक संस्थाएं मौजूद हैं। फिर भी अगर कोई उत्पाद बिना पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण के गंभीर बीमारी ठीक करने का दावा कर रहा है, तो उसकी निगरानी और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

सबसे बड़ा खतरा यह है कि कोई मरीज डॉक्टर की प्रमाणित दवा छोड़कर ऐसे उत्पाद पर भरोसा कर ले। इससे इलाज में देरी हो सकती है और बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

मैं किसी नए उत्पाद के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन बीमारी ठीक करने का दावा है तो वैज्ञानिक प्रमाण भी होना चाहिए।

सरकार और नियामक एजेंसियों को बाजार ही नहीं, बल्कि टीवी, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किए जा रहे ऐसे दावों की भी सख्त निगरानी करनी चाहिए।

उपभोक्ता को खरीदने की आजादी जरूर हो, लेकिन उसे भ्रमित करके खरीदने की आजादी किसी को नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य के मामले में—पहले प्रमाण, फिर प्रचार।

वीरेश तिवारी

सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Artical

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें