आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर। एसएसपी बुलंदशहर के निर्देशन में चल रहे वैवाहिक विवादों के निस्तारण अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम थाना स्याना ने दो बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ने में सफलता पाई है।शनिवार को थाना स्याना पर पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से जुड़े दो मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। मिशन शक्ति टीम और महिला सेल/परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलरों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यान से सुना और आपसी समझाइश की।

काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों दंपतियों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया और एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे बीती बातों को भुलाकर नए सिरे से हंसी-खुशी जीवन बिताएंगे। टीम ने दंपतियों को नवजीवन की शुभकामनाएं देते हुए आपस में प्रेम से रहने की सलाह दी।इस दौरान कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार अहलावत, मंजू , आदि मौजूद रहीं