मोदीनगर, गाजियाबाद। मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार (आपा-पंथ) का 29वां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन श्री परमहंस श्री 12001 श्री राम रतन महाराज जी, श्री निजानन्द आश्रम, शेरपुर तथा परम पूर्ण सद्गुरु श्री ठाकुर प्रताप सिंह जी ‘अचिन्त्य राज जी’, श्री परमासानन्द आश्रम, मेरठ की विशेष अनुकम्पा से आयोजित होने जा रहा है।

महोत्सव में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, जलालाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों से संतों, महंतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर सत्संग, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अमृतमयी वाणी सुनने और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव आपा-पंथ की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने और गुरुजनों के विचारों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करेगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहने की उम्मीद है।
यहां होगा आयोजन
वार्षिक महोत्सव का आयोजन श्री राज भवन, डी.डी. पार्क कॉलोनी (जगतपुरी), निवाड़ी रोड, फायर स्टेशन के निकट, मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश-201204 में प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के निवेदक एवं प्रचारक सुदेश ‘अचिन्त्य दास जी’ (मोदीनगर) हैं। आयोजन से जुड़े सदस्यों में शशांक शर्मा (मोदीनगर) और महादेव शर्मा (मुरादनगर) शामिल हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में पहुंचकर सत्संग, भजन-कीर्तन और प्रवचनों का लाभ लेने का आह्वान किया है।
जय श्री राज जी।