भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 12 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
छठ महापर्व : आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने गंगा घाट का किया निरीक्षण दादरी में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने किया घाटों का निरीक्षण कल्पनाओं का वृत्तांत २.०- नन्हें बच्चों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक की पेंटिंग्स की भव्य समूह कला प्रदर्शनी १७ नवंबर से यम, यमुना और भाई दूज : मृत्यु के विधान पर जीवन का स्नेहिल अभिषेक, न्याय और करुणा के सनातन संगम का महापर्व आतिशबाजी की चिंगारी से कबाड़ गोदाम व पीपल के वृक्ष में लगी आग, दमकल ने पाया काबू राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष छतारी में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार नकद बरामद 1620 परिवारों के हितों पर संकट! साया गोल्ड एवेन्यू AOA ने GDA और डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल, बैंक खाता फ्रीज करने पर जताई आपत्ति दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
भक्ति सागर

कल्पनाओं का वृत्तांत २.०- नन्हें बच्चों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक की पेंटिंग्स की भव्य समूह कला प्रदर्शनी १७ नवंबर से

१. राधा-कृष्ण - कलाकार अल्का शर्मा मधुबनी शैली में बनी इस मनमोहक पेंटिंग में राधा-कृष्ण का अलौकिक प्रेम दर्शाया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Nov 2026, 02:13 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
कल्पनाओं का वृत्तांत २.०- नन्हें बच्चों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक की पेंटिंग्स की भव्य समूह कला प्रदर्शनी १७ नवंबर से

नई दिल्ली, १२ नवंबर २०२६

"कल्पनाओं का वृत्तांत २.०- नन्हें बच्चों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक की पेंटिंग्स की भव्य समूह कला प्रदर्शनी १७ नवंबर से

राजधानी दिल्ली में कला प्रेमियों के लिए एक खास मौका आने वाला है। "कल्पनाओं का वृत्तांत २.०" नाम की भव्य समूह कला प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक १७ से २२ नवंबर २०२६ तक गांधी दर्शन आर्ट गैलरी, राजघाट, नई दिल्ली में किया जा रहा है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन १७ नवंबर २०२६, मंगलवार को दोपहर २:३० बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (GSDS) के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल जी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के निदेशक डॉ. संजीत कुमार जी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर कला पारखी श्री डी.एस. हितकारी जी, प्रतिष्ठित कलाकार श्री एम.के. पुरी जी, प्रतिष्ठित कलाकार श्री रूप चंद जी और कला प्रचारक श्री गुरप्रीत हितकारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शनी का आयोजन अलका शर्मा और नंदिता सिंह कुमार द्वारा किया जा रहा है।

बच्चों की कल्पना से वरिष्ठों के अनुभव तक

इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दूसरी-तीसरी कक्षा के नन्हें विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक की अद्भुत और मनमोहक पेंटिंग्स एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगी। बच्चों की मासूम कल्पना और वरिष्ठ कलाकारों के अनुभव का यह संगम दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।

Ui

आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें वरिष्ठ कलाकारों से सीखने का अवसर प्रदान करना है। दर्शक चाहें तो पसंद आने वाली कलाकृतियों को खरीदकर भी कलाकारों का उत्साहवर्धन कर सकते हैं।

प्रदर्शनी की कुछ खास कलाकृतियाँ

१. राधा-कृष्ण - कलाकार अल्का शर्मा

मधुबनी शैली में बनी इस मनमोहक पेंटिंग में राधा-कृष्ण का अलौकिक प्रेम दर्शाया गया है।

२. ग्रीष्म की ताज़गी - कलाकार नंदिता सिंह कुमार

गुलाबी रंगों में बनी इस पेंटिंग में नींबू और गुड़हल के फूलों के साथ एक गिलास शरबत दिखाया गया है।

३. त्रिदेव - शिव, गणेश और कृष्ण - कलाकार अल्का शर्मा

गोल आकार के कैनवास पर बनी इस अद्भुत पेंटिंग में बीच में शिवलिंग, ऊपर बाल गणेश और नीचे भगवान कृष्ण को कमल के फूलों पर विराजमान दिखाया गया है।

प्रदर्शनी देखने का समय

प्रदर्शनी १७ से २२ नवंबर तक रोज़ सुबह ११:०० बजे से शाम ६:०० बजे तक सभी के लिए खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क है।

आयोजकों ने सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और दिल्लीवासियों से प्रदर्शनी में आकर बच्चों और कलाकारों का हौसला बढ़ाने का आग्रह किया है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News भक्ति सागर

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें