नोएडा/लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के 91 वर्ष की उम्र में निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और गांव में ही उनका उपचार चल रहा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर बाबा बालक नाथ जी मंदिर, सेक्टर-62, नोएडा के पीठाधीश्वर {श्री श्री धीरज महाराज जी} ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री श्री धीरज महाराज पीठाधीश्वर बाबा बालक नाथ जी मंदिर, सेक्टर-62 नोएडा की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। मां का साया उठ जाना किसी भी संतान और परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुखद और हृदय को व्यथित करने वाला है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परमपिता परमात्मा से कामना की कि शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने की। उनके पति आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में निधन हो गया था।
सावित्री देवी के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत में शोक का माहौल है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
बाबा बालक नाथ जी मंदिर, सेक्टर-62 नोएडा के पीठाधीश्वर श्री श्री धीरज महाराज जी ने दिवंगत माता सावित्री देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ॐ शांति।