भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
किसान दिवस में गरजे किसान, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम को भेजा ज्ञापन भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव... देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय देवउठनी एकादशी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी हरियाणा में धान‌ घौटाला व बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार का सबसे बड़ा फेलियर। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नोएडा विधानसभा चुनाव: किसी पहचान के मोहताज नहीं सपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा , भाजपा के लिए बड़ी चुनौती निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी

बरवाला,पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Nov 2026, 05:52 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी

बरवाला,पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के स्पष्ट निर्देशों के तहत पुलिस की विभिन्न टीमें संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर रखते हुए लगातार गश्त और नाकाबंदी कर रही हैं। जिसके तहत क्राइम ब्रांच-1 सेक्टर-26 पंचकूला की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से दिल्ली अवैध रूप से सप्लाई की जा रही अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां बरामद की हैं।

 पुलिस ने शराब से भरी पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक अमनदीप उर्फ अमन निवासी गांव गराडसी, थाना ज्योतिसर, जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये बताई जा रही है। एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच-1 को गुप्त सूचना मिली कि अमनदीप उर्फ अमन अपनी पिकअप गाड़ी में चंडीगढ़ से अवैध शराब लोड करके बरवाला रोड के पुराने बाईपास से गांव रिहोड़ की तरफ जाने वाला है। 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए इन्चार्ज मनोज की अगुवाई में टीम ने तुरंत पुराने बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद पिकअप गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाकर चेक किया। गाड़ी पर नीले रंग की तिरपाल बंधी हुई थी। पुलिस द्वारा तिरपाल हटाकर जांच करने पर पिकअप की बॉडी में गत्ते की पेटियां भरी हुई मिलीं। तलाशी लेने पर कुल 125 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस द्वारा चालक से शराब का लाइसेंस अथवा परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में आरोपी अमनदीप उर्फ अमन के खिलाफ हरियाणा संशोधित आबकारी अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया। 

जांच के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ से लाई गई यह अवैध शराब दिल्ली सप्लाई की जानी थी, लेकिन पंचकूला पुलिस ने तस्करी की इस खेप को रास्ते में ही पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शराब सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की पहचान और गिरफ्तारी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। हमारी टीम इस पूरे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। 

पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अवैध शराब की खरीद-फरोख्त, भंडारण और तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें