Noida -Sec-22 शराब ठेके के पास अवैध कैंटीन में परोसी जा रही शराब आबकारी विभाग की मिलीभगत के आरोप
Noida। Sec-22 स्थित शराब ठेके के पास अवैध रूप से संचालित कैंटीन में खुलेआम शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है।
अवैध रूप से संचालित कैंटीन में खुलेआम शराब पिलाए जाने का मामला
Noida sec-22 स्थित शराब ठेके के पास अवैध रूप से संचालित कैंटीन में खुलेआम शराब पिलाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके के बाहर चाय की दुकान दिखाई देती है, जबकि अंदर बिना लाइसेंस के कैंटीन चलाकर लोगों को शराब परोसी जा रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है। चाय पीने आने वाले आम लोगों और अंदर शराब पी रहे लोगों के बीच आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते इस अवैध कैंटीन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले की जांच कर अवैध कैंटीन को तत्काल बंद कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Read this
Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध
शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष
भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ
Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण
What's Your Reaction?