Noida International Airport से उड़ान भरेगी IndiGo, 15 जून से शुरू होंगी पहली कमर्शियल फ्लाइट्स

यमुना सिटी । Noida International Airport से उड़ान सेवाओं की शुरुआत का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो 15 जून 2026 से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।

May 7, 2026 - 19:04
 0  3
Noida International Airport से उड़ान भरेगी IndiGo, 15 जून से शुरू होंगी पहली कमर्शियल फ्लाइट्स

Noida International Airport से उड़ान सेवाओं की शुरुआत का इंतजार अब खत्म 

Noida International Airport से उड़ान सेवाओं की शुरुआत का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो 15 जून 2026 से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। इसके साथ ही इंडिगो इस एयरपोर्ट से संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर ) का तीसरा एयरपोर्ट बनने जा रहा Noida International Airport चरणबद्ध तरीके से देश के 16 से अधिक शहरों से सीधे जुड़ जाएगा। इंडिगो बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, पंतनगर, श्रीनगर और नवी मुंबई समेत कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित करेगी।इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा कि Noida International Airport  पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के लिए नया एविएशन गेटवे साबित होगा। उन्होंने कहा कि इंडिगो को गर्व है कि वह अब एनसीआर के तीनों एयरपोर्ट आई जी आई एयरपोर्ट, हिंडन और Noida International Airport से अपनी सेवाएं दे रही है।


भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के तहत विकसित किया गया है। एयरपोर्ट सड़क और रेल नेटवर्क से जुड़कर दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बेहतर और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

15 जून को एयरपोर्ट की विशेष उद्घाटन उड़ानों में लखनऊ से नोएडा आने वाली पहली फ्लाइट सुबह 7:05 बजे रवाना होकर 8:05 बजे पहुंचेगी, जबकि नोएडा से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान सुबह 8:35 बजे रवाना होगी। इंडिगो ने बताया कि टिकट बुकिंग उसकी आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से शुरू की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow