UP Kanpur :बस-ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों की मौत, 11 घायल

UP Kanpur, उत्तर प्रदेश के अरौल थाना क्षेत्र में सोमवार को आगरा-लखनऊएक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों की मौत हो गई,

May 11, 2026 - 18:01
May 11, 2026 - 18:42
 0  4
UP Kanpur :बस-ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों की मौत, 11 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत

UP Kanpur के अरौल थाना क्षेत्र में सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकिबस और ट्रक चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री सवार थे,जिनमें अधिकांश मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि डबल डेकर प्राइवेट बसपटना से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे अरारोट लदेट्रक से बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और बसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहतएवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को सीएचसी बिल्हौर भेजा । गंभीर रूप से घायलबबलू, नीरज और रितेश को कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बिहार निवासीबबलू (25) और नीरज (27) की मौत हो गई, जबकि रितेश का उपचार जारी है।पुलिस के अनुसार, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवानाकर दिया गया। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान चालक को झपकी आने की आशंकासामने आई है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस औरहाइड्रा की मदद से वाहनों को हटवाकर सुचारु करा दिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनोंको सूचना देकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read this
West Bengal में नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती — शांति, सुरक्षा और विकास - https://aajkamudda.com/West-Bengal-में-नई-सरकार-के-सामने-सबसे-बड़ी-चुनौती-—-शांति,-सुरक्षा-और-विकास
Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. डिस्काॅम मे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड मे परिवर्तित किया जायेगा। - https://aajkamudda.com/Paschimanchal-Vidyut-Vitran-Nigam-Ltd.-डिस्काॅम-मे-सभी-स्मार्ट-प्रीपेड-मीटरों-को-पोस्टपेड-मोड-मे-परिवर्तित-किया-जायेगा।
West Bengal में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद नए CM के चयन की प्रक्रिया तेज: कोलकाता पहुंचे अमित शाह - https://aajkamudda.com/West-Bengal-में-BJP-की-ऐतिहासिक-जीत-के-बाद-नए-CM-के-चयन-की-प्रक्रिया-तेज:-कोलकाता-पहुंचे-अमित-शाह
Tour package के नाम पर Fraud करने वाले तीन गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Tour-package-के-नाम-पर-Fraud-करने-वाले-तीन-गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow