Noida जिला अस्पताल सेक्टर-39 में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देर रात सेकेंड फ्लोर पर मिला शव
Noida। जिला अस्पताल सेक्टर 39 में बुधवार देर रात एक युवक मृत्यु अवस्था में सेकेंड फ्लोर पर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना 14 मई की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Noida जिला अस्पताल सेक्टर 39 में बुधवार देर रात एक युवक मृत्यु अवस्था में सेकेंड फ्लोर पर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना 14 मई की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि युवक दिन में अस्पताल में उपचार के लिए आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि युवक काफी देर तक अस्पताल परिसर में मौजूद रहा, लेकिन किसी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर नहीं पड़ी।बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में तैनात फरीद बाबू जब रात में राउंड पर गए तो उन्होंने युवक को मृत अवस्था में देखा।
इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read this
Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध
शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष
भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ
Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण
What's Your Reaction?