भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई, अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ आज 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Sep 2026, 04:11 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज

मुंबई,अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ आज 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

 दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लगभग 18 साल बाद‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ की मशहूर जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर लौटी है, जहां सैफ अली खान एक हीरो के रूप में और अक्षय कुमारखतरनाकविलेन के अवतार में नजर आ रहे हैं। रिलीज के पहले दिन से ही सोशल मीडिया और सिनेमाघरों से आरहे ‘एक्स’ (ट्विटर) रिव्यू में दर्शक इस डार्क और अनप्रिडिक्टेबल थ्रिलर को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं,जिसमें मोहनलाल का खास कैमियो भी सरप्राइज पैकेज साबित हुआ है।क्रिटिक्स और दर्शकों ने की फिल्म की जमकर तारीफ, मोहनलाल का कैमियो और कलाकारों का अभिनयरहा शानदारसाउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सुपरहिटफिल्म ‘ओप्पम’ के इस आधिकारिक हिंदी रीमेक को समीक्षकोंऔर दर्शकों से 5 में से 4 तक की रेटिंग मिल रही है। 

फिल्म में अक्षय कुमार के खूंखार विलेन वाले
किरदार और सैफ अली खान के सधे हुए अभिनय की हर तरफ सराहना हो रही है, साथ ही बोमन ईरानी और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने भी अपने किरदारों से फिल्म में जान फूंक दी है। दर्शकों का कहनाहै कि प्रियदर्शन ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन निर्देशन शैली का परिचय देते हुए एक सस्पेंस सेभरपूर और बांधे रखने वाली थ्रिलर परोसी है।बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की मजबूत शुरुआत, पहले दिन 3 से 5 करोड़ रुपये तक की कमाई काअनुमानशानदार वर्ड-ऑफ-माउथ और पॉजिटिव रिव्यूज के दम पर ‘हैवान’ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 से5 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर फिल्म शुरुआती अनुमान केमुताबिक करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेती है, तो यह निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की
जोड़ी की शुरुआती फिल्मों की सूची में एक नया मुकाम हासिल कर लेगी। 

वीकेंड नजदीक आते हीसिनेमाघरों में दर्शकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म आने वालेदिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें