भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 23 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मदरसन कंपनी का यूपी में ₹3,491 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार मरीजों का सफल उपचार धूमधाम से निकलीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, विसर्जन के लिए घाट रवाना अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 23 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद

दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि हमारी डाइट में सुधार करने की कितनी जरूरत है। खान-पान में ज्यादा सेचुरेटेड फैट यानी अनहेल्दी फैट दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Oct 2026, 04:55 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद

दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि हमारी डाइट में सुधार करने की कितनी जरूरत है। खान-पान में ज्यादा सेचुरेटेड फैट यानी अनहेल्दी फैट दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक होती हैं। आपको बता दें कि आर्टरीजब्लॉक होने के कराण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस वजह से खान-पान मेंऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करें। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही फूड्स के बारे में जानेंगे।

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि हेल्दी फैट होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है। इससे बैडकोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल हेल्दी रहता है।इसलिए डाइट में साल्मन, मैकरेल, सार्डिन जैसी मछलियों को शामिल करना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनमें फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसलिए रोज थोड़े बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज, जैसे- ओट्स, ज्वार, बाजरा, रागी आदि में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि फाइबर सिर्फ पाचन सुधारने के लिए ही नहीं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। इसलिए रिफाइंड ग्रेन की जगह साबुत अनाज खाने से दिल की सेहत बनी रहती है।

लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा, ये एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में लहसुन को शामिल करना फायदेमंद है।

ऑलिव ऑयल
शुद्ध ऑलिव ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए खाना बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करने सेदिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें