भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

बर्फबारी चाहते हैं देखना तो इस वीकेंड करें मनाली की इन खूबसूरत जगहों की सैर

हिमाचल की चोटियों और रोहतांग में बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं।हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर आपको नेचर के साथ-साथ एक अलग ही सुकून मिलेगा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Nov 2026, 04:56 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बर्फबारी चाहते हैं देखना तो इस वीकेंड करें मनाली की इन खूबसूरत जगहों की सैर

हिमाचल की चोटियों और रोहतांग में बर्फबारी के बाद देशभर के पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं। हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर आपको नेचर के साथ-साथ एक अलग ही सुकून मिलेगा। अभी तकही यहां पर पर्यटक की 15 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप भी बर्फ के दीदार करने की सोच रहे है तो पहले से ही जान लें कि मनाली में कहां-कहां घूमना है बेस्ट। जिससे आप बिना टाइम बर्बाद किए खूबसूरत नजारों को कैद कर सके।

मॉल रोड
मनाली में सबसे फेमस जगह इसे माना जाता है जो आपको टाउन के हर हिस्से से जोड़ता है। यहां परखूबसूरत वादियां के साथ-साथ खूब शॉपिंग भी कर सकते हैं।

सोलंग वेली
अगर आपको एडवेंचर पंसद है तो आप सोलंग वेली की ओर रुख कर सकते है। यह मनाली से 14 किमी की दूरी में है। यहां पर आप केबल कार, हेलीकॉप्टर राइड, ट्रेकिंग, स्कीइंग आदि ऐसे एंडवेचर का आनंद उठा सकते हैं।

ओल्ड मनाली

अगर आपको नेचर बहुत ही ज्यादा पसंद है तो आप पुराने मनाली की ओर जा सकते हैं। यहां पर आपको ट्रेडिशनल और मॉर्डन का यूनिक प्लेस देखने को मिलेगे। इसके अलावा आप यहां पर कई खूबसूरत मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं।

गुलाबा
यह मनाली से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह पूरा बर्फ से ढका रहता है। अगर जगह स्नो लवर्स केलिए सबसे अच्छी है। इसके साथ ही आप यहां पर पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग भी कर सकते हैं।

हंपटा पास
यह पास कुल्लू वैली को लाहौल से जोड़ता है। यहां पर बर्फवारी देखने का अपना ही एक अलग मजा है।अगर आप मनाली जा रहे है तो इस जगह तो जरूर जाएं।

खीर गंगा
अगर आपको ट्रेकिंग बहुत ही ज्यादा पंसद है तो आप खीरगंगा की ओर रुख कर सकते हैं। यह नेचुरलब्यूटी का बेहद अच्छा नमूना है। यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है। क्योंकि इस छोटे से गांव में पहुंचनेके लिए आपको सिर्फ ट्रेकिंग ही करना होगा। जहां पर आपको रुद्रांग वॉटरफॉल देखने को मिलेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें