भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

सर्दियों के मौसम में करें घर पर मौजूद इन हर्ब्स का सेवन, रहेंगे हमेशा चुस्त-दुरुस्त

सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है। इस समय शाम के समय काफी ठंड होती है। ठंड से निपटने के लिए हम कई तरह से इंतजाम करते हैं। सर्दियों के मौसम में खुद को चुस्त-दुरुस्त व स्वस्थ रखने के लिएकुछ खास जड़ी बूटियों के बारे में बताया है, जो आसानी से आपकी रसोई में ही आपको मिल जाएंगे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Nov 2026, 04:46 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
सर्दियों के मौसम में करें घर पर मौजूद इन हर्ब्स का सेवन, रहेंगे हमेशा चुस्त-दुरुस्त

सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है। इस समय शाम के समय काफी ठंड होती है। ठंड से निपटने के लिए हम कई तरह से इंतजाम करते हैं। सर्दियों के मौसम में खुद को चुस्त-दुरुस्त व स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास जड़ी बूटियों के बारे में बताया है, जो आसानी से आपकी रसोई में ही आपको मिल जाएंगे।आइए जानते एमवाई 22 बीएमआई की संस्थापक और प्रमुख हेल्थ कोच प्रीति त्यागी से इनके बारे में।

तुलसी
तुलसी को एलर्जी, सांस संबंधी समस्या और ब्रोंकाइटिस की समस्या से निजात पाने में कारगार बताया गया है। प्रतिदिन आप दो पत्तियों का सेवन सीधे या फिर चाय में डालकर कर सकते हैं। इस पौधे के हर्बल सप्लीमेंट भी आसानी से मिल जाते हैं।

अदरक
अदरक को भी जड़ी बूटी के तौर पर देखा जाता है। एक हालिया शोध में यह तथ्य सामने आए हैं किअदरक के मौखिक सेवन से अस्थमा में काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही चाय के साथ इसकासेवन कर इसका सेवन डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर किया जा सकता है। अदरख को काली मिर्च और शहदके साथ मिलाकर लेने पर सांस संबंधी एलर्जी में काफी आराम मिलता है, इससे नाक की नली भी साफ होती है।

बटरबर
यह माइग्रेन की समस्या में लाभदायक है। शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि यह अनचाहे एलर्जी के लक्षणों में लाभदायक है। हालांकि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं। किसी भी मामले में इसका अतिरिक्त सेवन हानिकारक है।

बिच्छू बूटी
यह एक बारहमासीय पौधा है, जिसका प्रयोग उम्र के लिए औषधी के तौर पर किया जाता है। मौसमीएलर्जी में यह काफी लाभदायक है।

रोजमेरी
ताजे और सूखे रोजमेरी का प्रयोग कई व्यंजनों में किया जाता है। शोध में यह प्रमाणित हुआ है कि रोजमेरी में एलर्जी से लड़ने की क्षमता होने के साथ ही यह अस्थमा से ग्रसित लोगों को आराम पहुंचातीहै। इस जड़ी बूटी में रोजमेरिनिक एसिड होता है, जिसमें एंटीफ्लेमेंटॉरी और एंटीऑक्सिडेंट दोनों गुण होते हैं। वहीं अगर आप रोजमेरिनिक एसिड को एक सप्लिमेंट के तौर पर लेते हैं तो इसे खाने के साथ ले, इससे पेटदर्द में राहत मिलेगी।

ऑर्गेनो
यह एक इतालवी जड़ी बूटी है। यह कई स्वास्थ्य संबंधी लाभों के लिए सप्लीमेंट के तौर पर भी उपलब्ध रहता है। ऑर्गेनो तेल के तत्व गोली और सॉफ्टजेल कैप्सूल के तौर पर उपलब्ध रहते हैं। इसे सीधे गोलीके तौर पर भी लिया जा सकता है, वहीं इसे काटकर इसके तेल को चेहरे पर भी लगाया जा सकता है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें