कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र के निधन पर पूर्व जज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने जताया शोक

नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेश तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरेश तिवारी ने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती सत्यवती मिश्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने इस अपार दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएँ कलराज मिश्र जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त कीं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती सत्यवती मिश्र जी का पार्थिव शरीर नोएडा के बी-49, सेक्टर-51 में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1 बजे वहाँ से प्रस्थान करेगी और लगभग 1:30 बजे सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर पहुँचेगी, जहाँ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ॐ शांति। शत्-शत् नमन।