भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुरादाबाद में विद्युत कार्मिको की कार्यकुशलता एवं दक्षता बढाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुलंदशहर के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप। विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय सिविल सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया संवाद भारतीय लोकतंत्र और चुनाव आयोग सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश किसानों की आवाज थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अगर सरदार पटेल न होते तो भारत कैसा होता?
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन में दिखा जबरदस्त उत्साह, परिवार संग पूजा के बाद ढोल की थाप पर किया डांस

मुंबई, शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया।इस मौके पर एक्ट्रेस ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। विसर्जन की तस्वीरों में एक्ट्रेस का उत्साह देखने लायक रहा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Sep 2026, 04:47 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन में दिखा जबरदस्त उत्साह, परिवार संग पूजा के बाद ढोल की थाप पर किया डांस

मुंबई,  शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। विसर्जन की तस्वीरों में एक्ट्रेस उत्साह देखने लायक रहा।गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारे भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत औरविदाई करते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के घर भी गणपति उत्सव की धूम देखने को मिली। एक्ट्रेसने अपने परिवार के साथ गणेश विसर्जन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा मेंहैं।शिल्पा शेट्टी गणेश उत्सव को हर साल बेहद खास अंदाज में मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने पूरे परिवार के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की और विसर्जन के दौरान उन्हें भावुक विदाई दी। पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ एक्ट्रेस इस खास मौके पर नजर आईं। परिवार के सदस्यों ने मिलकर गणपति बप्पा की आरती की और फिर विसर्जन यात्रा में हिस्सा लिया।

ढोल की थाप पर जमकर नाचीं शिल्पा
गणेश विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी का उत्साह देखने लायक था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक्ट्रेस जमकर डांस करती नजर आईं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी इस जश्न में शामिल हुए। शिल्पाका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सामने आई तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल लुक और चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है।

पर्यावरण का भी रखती हैं खास ध्यान
शिल्पा के गणेश उत्सव में पूजा के साथ-साथ डांस और संगीत का भी खास रंग देखने को मिलता है। इससे पहले भी एक्ट्रेस विसर्जन के दौरान ढोल पर डांस करती नजर आ चुकी हैं। यहां तक कि चोट केबावजूद उन्होंने गणपति विसर्जन की परंपरा में हिस्सा लिया था। शिल्पा शेट्टी लंबे समय से गणेशउत्सव के दौरान पर्यावरण को लेकर भी जागरूकता दिखाती रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह साल2015 से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को प्राथमिकता देती रही हैं। उनका मानना है कि उत्सव के साथपर्यावरण का ध्यान रखना भी जरूरी है।

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
गणेश विसर्जन के दौरान शिल्पा और उनके परिवार की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही हैं। पूजा, ढोल और डांस से भरे इन पलों में पूरा परिवार एक साथ नजर आया।शिल्पा का बप्पा के प्रति विश्वास और परिवार के साथ त्योहार मनाने का अंदाज हर बार की तरह इसबार भी चर्चा में है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें