भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की

वीरेश ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Sep 2026, 07:57 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की

नोएडा। पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र (79) का बीते शनिवार देर रात करीब 1 बजे नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले करीब एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया गया कि उनके फेफड़ों में संक्रमण था, जिसके चलते उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।

सत्यवती मिश्र की पुण्य स्मृति में 24 सितंबर,गुरुवार को बी-49, सेक्टर-51, नोएडा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने नोएडा के सभी सम्मानित शहरवासियों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सत्यवती मिश्र का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा होना और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देना समाज की जिम्मेदारी है।

वीरेश ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में लोगों की उपस्थिति दिवंगत सत्यवती मिश्र के प्रति सम्मान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने का माध्यम होगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें