भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी मंदिर-मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाले महिला गिरोह की दो और आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, अब तक 4 महिलाएं गिरफ्तार फिर दमघोंटू हुई हवा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी

पंचकूला ( संजय राय ,आज का मुद्दा): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि और संत कबीर ने समानता, मानवता तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जबकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और सम्मान को संवैधानिक आधार प्रदान किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Oct 2026, 11:27 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
अजय खुंडिया के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत होगा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा: नायब सिंह सैनी

पंचकूला ,( संजय राय ,आज का मुद्दा): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि और संत कबीर ने समानता, मानवता तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जबकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और सम्मान को संवैधानिक आधार प्रदान किया। भाजपा का संगठनात्मक इतिहास भी सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा से प्रेरणा लेने और प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मंगलवार दोपहर बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अजय खुंडिया को दायित्व ग्रहण कराया। प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संगठन में किसी भी पद की सार्थकता इस बात से तय होती है कि उस पद की जिम्मेदारी निभाने वाला व्यक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंचता है। उन्होंने अजय खुंडिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मोर्चा समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनेगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ अनुसूचित जाति समाज के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के गठन, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के पदों पर अनुसूचित जातियों को 20 प्रतिशत आरक्षण तथा सफाई कर्मचारियों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों और सीवरमैन की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग, गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये तक की सहायता और मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लोगों को संगठन और संवैधानिक पदों पर अवसर देना भाजपा की समावेशी सोच को दर्शाता है। उन्होंने बाबा साहेब को भारत रत्न देने, पंचतीर्थ विकसित करने और संविधान दिवस मनाने जैसे कदमों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर अनुसूचित जाति समाज को केवल वोट बैंक समझने का आरोप लगाया।

डॉ. गुप्ता ने अजय खुंडिया से मोर्चे का मंडल स्तर तक शीघ्र विस्तार करने और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के सरपंचों, पार्षदों, जिला परिषद प्रतिनिधियों और अन्य जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से जोड़ना जरूरी है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के साथ-साथ जातिगत उपविभाजन और आपसी भेदभाव समाप्त करने की दिशा में अजय खुंडिया और उनकी पूरी टीम काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अनुसूचित जाति मोर्चा गांव, मंडल और बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक पवन खरखौदा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, चेयरमैन बन्तो कटारिया, एडवोकेट वेदपाल, सुभाष कलसाना, कैप्टन योगेश बैरागी, ईश्वर सिंह प्लाका, बलदेव ग्रोहा समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें