भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, ASP नगर ने रात में किया चेकिंग अभियान सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान जिम्स ग्रेटर नोएडा में ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 युवाओं ने लिया भाग ओवरलोड वैन में बच्चों का जानलेवा सफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने हेतु ऑटो एवं ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का किया गया चयन दादरी में खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी गंगा में डूब रहे 7 श्रद्धालुओं को सिपाही ने बचाया, एसएसपी ने किया सम्मानित मोदीनगर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर हुई चर्चा 61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में पहुंचे शाहरुख, फैंस को दिया खास तोहफा अनूपशहर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ ने किया पैदल मार्च
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

सिकंदराबाद/बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी सिकंदराबाद विधानसभा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सिकंदराबाद नगर स्थित दीक्षित पैलेस में सिकंदराबाद मंडल एवं बिलसुरी मंडल की संयुक्त मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 04 Nov 2026, 11:39 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सिकंदराबाद में भाजपा के दोनों मंडलों की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न, सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

सिकंदराबाद/बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी सिकंदराबाद विधानसभा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सिकंदराबाद नगर स्थित दीक्षित पैलेस में सिकंदराबाद मंडल एवं बिलसुरी मंडल की संयुक्त मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी आदरणीय  सुभाष भाटी  की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों ने की, जबकि स्थानीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह विशेष रूप से सम्मिलित हुए।बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा हुई। बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया गया।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 5 नवंबर को गाजियाबाद में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  योगी आदित्यनाथ  के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को लेकर रहा। इस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में गाजियाबाद पहुंचकर मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें