भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 24 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
MLC चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, बैरन हॉल में बनी अस्थाई स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटिकाएं शान्तिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण मदरसन कंपनी का यूपी में ₹3,491 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा MLC चुनाव 22 केंद्रों पर आज मतदान मैक्स हॉस्पिटल, नोएडा ने बुलंदशहर में ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
भक्ति सागर

बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 04 Oct 2026, 05:53 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा

:नोएडा। बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ, सेक्टर-62, नोएडा में हर रविवार की तरह इस रविवार भी श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 3:00 बजे से भजन-कीर्तन एवं सत्संग के साथ होगी। इस दौरान श्रद्धालु बाबा जी के भजनों का आनंद लेने के साथ सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनेंगे।

 बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ की  ओर  से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित बाबा बालक नाथ जी के दरबार में पहुंचें और भजन-कीर्तन एवं सत्संग में शामिल होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच बाबा जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन एवं सत्संग के पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

घर बैठे भी जुड़ सकेंगे श्रद्धालु

जो श्रद्धालु किसी कारणवश कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए भी आयोजन से जुड़ने की सुविधा रहेगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ सेक्टर-62 नोएडा के YouTube चैनल के माध्यम से किया जाएगा। इसके जरिए देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु भी बाबा जी के दरबार से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।

भक्ति, आस्था और सेवा का संगम

रविवार का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, सत्संग और सेवा का अवसर लेकर आएगा। बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

जय बाबे दी। 🙏

जय श्री महाकाल। 🚩

मेरे भोले बाबा, तेरी सदा ही जय हो। 

“रविवार को शाम 3 बजे जरूर पहुंचे बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ सेक्टर-62 नोएडा—भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे के इस पावन आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।”

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News भक्ति सागर

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें