भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित अंडमान-निकोबार: भारत का समुद्री द्वार और रोजगार-निवेश की नई संभावनाएँ बेमिसाल 25 साल : गुजरात से दिल्ली और काशी-अयोध्या तक, नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा स्याना में श्रीरामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखाए नारद मोह और राम जन्म की लीला मुरादाबाद में विद्युत कार्मिको की कार्यकुशलता एवं दक्षता बढाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुलंदशहर के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
भक्ति सागर

शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन

*श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में होगा पितृदोष निवारण एवं शनि शांति महायज्ञ, श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Oct 2026, 04:18 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन

नोएडा। शनि अमावस्या एवं पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार,10 अक्टूबर को यमुना पुस्ता मार्ग, सेक्टर-14A के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर के प्रांगण में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में समिति द्वारा प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गयी कि शनि सेवा समिति (पंजी.), नोएडा की ओर से आयोजित इस महापर्व में पितृदोष निवारण एवं शनि शांति महायज्ञ, सुंदरकांड पाठ, भंडारा, भजन संध्या और आकर्षक धार्मिक झांकियों का आयोजन होगा।

समिति के अध्यक्ष ठा.मान सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10:30 बजे विद्वान आचार्य श्री पीसी भट्ट एवं उनकी टीम द्वारा पितृदोष निवारण एवं शनि शांति महायज्ञ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कराया जाएगा। श्रद्धालु अपने पितरों के नाम से यज्ञ में आहुति देकर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही सुबह 11 बजे विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम में शाम 4 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके समापन के बाद भजन संध्या और मनमोहक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। शाम 7 बजे संध्याकालीन आरती तथा शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक भजन संध्या एवं झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

समिति के मंत्री एड.राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शनि अमावस्या औ पितृ पर्व पर नोएडा के मंदिर के साथ वर्ष 2003 से ही श्री सिद्ध पीठ शनि धाम मंदिर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में भी भंडारे की व्यवस्था शनि मंदिर नोएडा की प्रबंध कमेटी द्वारा संचालित की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार ग्वालियर का शनि मंदिर त्रेतायुग से प्रसिद्ध है। अक्टूबर 2003 में वहीं से अखंड ज्योति नोएडा लाई गई थी तथा उसी अमृत पत्थर से निर्मित शनिदेव महाराज की प्रतिमा वर्तमान में नोएडा स्थित मंदिर में विराजमान है।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि कृष्णपाल मलिक राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विधायक पंकज सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी शनि भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वर्ष की अंतिम शनि अमावस्या के इस धार्मिक अवसर पर मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में अपने पितरों के नाम से आहुति दें और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करें।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News भक्ति सागर

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें