भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
पितृपक्ष अमावस्या और शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में होगी विशेष पूजा-अर्चना, धीरज महाराज करेंगे आयोजन बुलंदशहर पुलिस ने रचा इतिहास, NAFIS रैंकिंग में पूरे प्रदेश में मारी बाजी अहार बस अड्डे पर प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान देने की दी धमकी, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ खुर्जा में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन पर भड़के किसान, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना मोबाइल के दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की परंपरा, डाककर्मियों को किया सम्मानित स्याना: कांग्रेस जिला महासचिव समेत कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट अभेद्य सुरक्षा का नया युग: आधुनिक सैन्य तकनीकों का महा-समन्वय त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, रामघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
भक्ति सागर

पितृपक्ष अमावस्या और शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में होगी विशेष पूजा-अर्चना, धीरज महाराज करेंगे आयोजन

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 10:08 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
पितृपक्ष अमावस्या और शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में होगी विशेष पूजा-अर्चना, धीरज महाराज करेंगे आयोजन

 

नोएडा। पितृपक्ष अमावस्या और शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के अवसर पर सेक्टर-62 स्थित बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किया जाएगा। सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री धीरज महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का विशेष संदेश दिया जाएगा।

रविवार को होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में प्रत्येक रविवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा पिछले लगभग तीन दशकों से चली आ रही है। इसी परंपरा के अंतर्गत इस रविवार भी मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष अमावस्या पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। वहीं, शारदीय नवरात्रि शक्ति की आराधना, आत्मशुद्धि और सदाचार के संकल्प का महापर्व है। इन दोनों अवसरों के संगम पर आयोजित विशेष पूजा-अर्चना में पूर्वजों के प्रति श्रद्धाभाव, माता भगवती की उपासना और परिवार व समाज के कल्याण की कामना प्रमुख रहेगी।

सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री धीरज महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजन के माध्यम से लोगों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सेवा, सद्भाव और संस्कारों से जुड़ने का संदेश भी दिया जाएगा।

मंदिर में प्रत्येक रविवार को होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की परंपरा भी रही है।

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में शामिल होकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और माता भगवती की आराधना में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

स्थान: बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ, सेक्टर-62, नोएडा।

संदेश: श्रद्धा, सेवा और संस्कार के साथ सनातन संस्कृति के मूल्यों को अपनाएँ और जनकल्याण का संकल्प लें।

जय बाबे दी। जय माता दी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News भक्ति सागर

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें