भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत बुलंदशहर निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 पर अंतरविभागीय गोष्ठी, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की अध्यक्षता रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

रबूपुरा के नगला श्री पदम गांव की घटना, फूड पॉइजनिंग की आशंका; मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच जारी

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Oct 2026, 12:15 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, नूडल्स खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। इसके बाद हुई मौतों को प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना रबूपुरा को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल, वरिष्ठ अधिकारी, एम्बुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल

इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वालों की पहचान महेश (37 वर्ष), उनकी पत्नी ललिता (35 वर्ष), बेटे लड्डू (11 वर्ष), बेटी मिष्टी (7 वर्ष) और सबसे छोटे बेटे साक्षात (3 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी ग्राम नगला श्री पदम के निवासी और एक ही परिवार के सदस्य थे।

रात में खाए थे नूडल्स

पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों और मृतक महेश की माता ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स का सेवन किया था। इसी जानकारी के आधार पर प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, केवल इस जानकारी के आधार पर मौतों की वजह को निश्चित नहीं माना जा सकता।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने पांचों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें